घाटशिला, फरवरी 16 -- घाटशिला, संवाददाता। पूर्व में वार्ता के अनुसार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मऊभंडार के कारखाना में 299 मजदूरों को रोजगार मिलना पुन: शुरू हो गया है। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के आदेशा अनुसार श्रमिक संघ के अध्यक्ष कॉजल डॉन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पिछले 9 फरवरी 2026 को कंपनी प्रबंधक के पास अपनी समस्या को रखी थी। जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया था कि आगामी 16 फरवरी 2026 से सभी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस क्रम में सोमवार से कंपनी के गेट में ड्यूटी के चार्ट नंबर लग गया है। सभी मजदूरों को 20 दिन का रोजगार मिलेगा सभी मजदूरों को 20 दिन का रोजगार मिलेगा। इसके लिए संघ के सभी सदस्यों एवं मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह की समस्या पुन: उत्पन्न न हो उसके लिए टेंडर प्रक्रिया पहले से तैयारी ले...