भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए चार चेकपोस्ट बनाने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है। जीरोमाइल, मनाली, कचहरी और गुड़हट्टा चौक पर चेकपोस्ट बनाया जाना है। इसमें जीरोमाइल चेकपोस्ट को 24 घंटे वर्किंग में रखने की तैयारी की जा रही है। जीरोमाइल में रात्रि के समय में भी वाहनों की अत्यधिक आवाजाही होती है, इसलिए इस चौक पर बन रहे चेकपोस्ट को 24 घंटे वर्किंग में रखने की तैयारी की जा रही है। सभी चेकपोस्ट को यातायात की दृष्टि से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। चेकपोस्ट पर चारों तरफ से आने वाले वाहनों के लिए स्टील डिवाडर लगाये जाने की योजना है। सभी पोस्ट पर तीन पुलिसकर्मियों की तैनानी की जएगी। ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सभी पोस्टों को इस सप्ताह तक चालू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन...