बेगुसराय, अप्रैल 16 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। अब मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए मृतक के परिजनों को भटकने की जरूरत नहीं है। मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन मिलने के 24 घंटे के अंदर लाभुक को मृत्यु प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रत्येक पंचायत में दो-दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी बीपीआरओ संदीप कुमार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...