बलिया, दिसम्बर 20 -- बलिया। जिले में चल रहे किसान पाठशाला के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी एवं मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह कार्यक्रम 24 दिसंबर को ऑफिसर्स क्लब में सुबह 10.30 बजे से आयोजित होगा। इसमें मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता प्रतियोगिता होगी, जिसमें जिले के समस्त होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, बेकरी, फूड जॉइंट, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से जुड़े लोग, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, कृषि सखी तथा मिलेट्स के गुणों की जानकारी रखने वाले आमजन प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 23 दिसंबर को शाम पांच बजे उप कृषि निदेशक कार्यालय में अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजकों ने जिले क जनप्रत...