अब 24 कोच से चलेंगी ट्रेनें, बोर्ड के निर्देश पर एनईआर ने शुरू की तैयारी
गोरखपुर, अगस्त 23 -- आशीष श्रीवास्तव गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ा कदम उठाया है। पूर्वोत्तर रेलवे समेत सभी जोन की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की कोच संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस सम्बंध में बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर दिया है। जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे की सभी ट्रेनें 22 की जगह 24 कोच से हो जाएंगी। यांत्रिक विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। ट्रायल के रूप में गोरखपुर से एलटीटी तक जाने वाली (20104) एलटीटी सुपरफास्ट ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच जोड़ भी दिए गए हैं。
कोच की संख्या में वृद्धि रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के क्रम में दो कोच स्थाई तौर पर जोड़े जाएंगे। इससे यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही, रेलवे की भी अतिरिक्त कमाई होगी। रेलवे बोर्ड ने कुछ समय पहले सभी 17 जोन से गुजरने वाली मेल व एक्सप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.