पूर्णिया, मार्च 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जन वितरण प्रणाली (पीडीएस ) के तहत उचित मूल्य की दुकानों के लिए नई अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी अब 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि, अभ्यर्थियों की ओर से तिथि बढ़ाने के लिए लगातार अनुरोध प्राप्त हो रहे थे, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...