अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के एक मुकदमे में गुरुग्राम की फैक्ट्री से बरामद माल की शिनाख्त व विवेचक की गवाही की प्रक्रिया बुधवार को शोकावकाश के चलते नहीं हो सकी। अब अदालत ने 18 अप्रैल की तिथि नियत की है। 28 मई 2021 को सुबह लोधा के गांव करसुआ से शराब पीने से लोगों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके बाद लगातार 10 दिन तक अलग-अलग क्षेत्रों में 104 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने कुल 32 मुकदमे दर्ज किए थे। इसमें शराब तस्करी के आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद निवासी मदनगोपाल को पुलिस ने पिसावा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी गुरुग्राम में भीम कॉलोनी न्यू पालम विहार क्षेत्र में स्थित शराब फैक्ट्री पकड़ी थी। वहां से अवैध शराब बनाने की मशीन, कई उपकरण व पैकिंग सामान बरामद हुए थे। इ...