अब 17 नवंबर को जारी होगी SSR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, इस तारीख तक शामिल करा सकेंगे नाम
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision-SSR) की ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 17 नवंबर को जारी की जाएगी। पहले यह 12 नवंबर को जारी की जानी थी। चुनाव आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को ही जारी की जाएगी। स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम कटवाने, संशोधन कराने के लिए दावे और आपत्तियां 17 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक की जा सकेंगी। खास बात यह है कि एक जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले भी एसएसआर के तहत वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.