प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है। शहर को जाम की समस्या से मुक्त रखने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिया कि 16 स्थायी होल्डिंग्स एरिया में ही बस व ट्रक की पार्किंग कराई जाए। डीएम ने पुलिस, सम्भागीय परिवहन अधिकारी व परिवहन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से डग्गामार बसों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बिना नम्बर की ट्रकों व गाड़ियों व अपंजीकृत वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बार बार ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रहा है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाए। यह भी पढ़ें- दुकान के बाहर छलकाएं जाम, तो निरस्त करें लाइसेंस मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के संचालन में आ रही समस्याओं को दूर करने व मेजा व करछना के रू...