लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- गोला गोकर्णनाथ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। जो छात्र अपनी इच्छानुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए इग्नू अध्ययन केंद्र सीजीएन पीजी कॉलेज में प्रवेश का अवसर उपलब्ध है। अध्ययन केंद्र के माध्यम से छात्र बीए बीकॉम और एमए के विभिन्न विषयों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। एमए में हिंदी, अंग्रेजी समाजशास्त्र राजनीति शास्त्र इतिहास एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके अलावा छह माह के विभिन्न प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम और एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है। यह भी पढ़ें- इग्नू में नामांकन...