मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी में दाखिले की तारीख बढ़ा दी गई है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट का दाखिला अब 13 फरवरी तक लिया जायेगा। पीजी में 10 फरवरी तक 4500 छात्रों का दाखिला हुआ है। पीजी की पहली मेरिट लिस्ट में 10 हजार विद्यार्थियों के नाम थे। पीजी में 11 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है। दाखिले के लिए 22 हजार 562 छात्रों ने आवेदन किया है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि 13 फरवरी के बाद दो तीन दिनों का ब्रेक दिया जायेगा और उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। डीएसडब्ल्यू ने निर्देश दिया है कि दाखिला इंटरनेट पर जारी मार्कशीट के आधार पर लिया जाए। दाखिले से पहले छात्रों से एक शपथपत्र भी लिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...