मेरठ, अगस्त 1 -- चौ. चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एजी, एमए, एमकॉम, एमएससी और एमएससी एजी सहित सभी यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में अब 12 से 14 अगस्त तक पहली मेरिट से प्रवेश होंगे। पहले प्रवेश की तिथि पांच से 14 अगस्त तय की गई थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के चलते विवि ने इसे संशोधित करते हुए आगे बढ़ा दिया। हालांकि कैंपस-कॉलेज दोनों चार अगस्त तक अपनी मेरिट तैयार करेंगे। पांच से 11 अगस्त कैंपस एवं कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया नहीं चलेगी। विवि ने शुक्रवार को ही पहली मेरिट और इससे प्रवेश प्रक्रिया की तिथियां जारी की थीं, लेकिन मात्र 12 घंटे में ही इसे संशोधित करते हुए दोबारा जारी किया गया। सीसीएसयू के अनुसार कैंपस एवं कॉलेज चार अगस्त तक पहली मेरिट तैयार करेंगे बनेगी और 12 से 14 अगस्त तक इसके प्रवे...