बहराइच, अप्रैल 19 -- रुपईडीहा, संवाददाता। भारतीय क्षेत्र से खाद्य पदार्थ सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने बड़ी संख्या में नेपाली रुपईडीहा बाजार आते हैं। अब नेपाली 100 रुपए से अधिक सामान खरीदने पर नेपाली कस्टम अदा करना पड़ रहा है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल के खरीददारों की चिंताएं बढ़ गई हैं। नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल सीमा सुरक्षा द्वारा एक प्रपत्र जारी किया गया है। इसमें भारतीय क्षेत्र से खाद्य तेल, पेय पदार्थ, तम्बाकू जन्य पदार्थ, मीट, मछली, अचार, ड्रग्स, नकली मुद्रा, अश्लील सामग्री, अवैध हथियार, विस्फोटक सामग्री, वन्य जंतु व उनके अंग तथा हानिकारक रसायनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस पत्रक पर नेपाल सरकार, विदेश मंत्रालय व गृह मंत्रालय का कोई आदेश नहीं है। यह भी पढ़ें- Ground Report: नेपाल की सख्ती ने बढ़ाई भारत की चिंता, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.