नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरो में पुरानी डीजल गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण चिंता का कारण बना हुआ है। हालांकि अब हो सकता है कि सरकार जल्द ही पुरानी डीजल गाड़ियों को भी चलाने की इजाजत दे दे। इसके पीछे वजह है आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित खास डिवाइस जो कि पुरानी डीजल गाड़ियों का प्रदूषण 90 फीसदी तक नियंत्रित कर सकती है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस तकनीक को हरी झंडी दे दी है।90 फीसदी तक कम कर देती है प्रदूषण IIT दिल्ली द्वारा विकसित इस डिवाइस का नाम रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस (RECD) है। यह डिवाइस धुएं के साथ निकलने वाले पार्टिकुलेट मैटर को 90 फीसदी तक नियंत्रित कर लेती है। इसके अलावा नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा भी 60 फीसदी तक कम कर देती है। इसकी जानकारी देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि अगर बीएस-I...