गंगापार, जून 7 -- सिरसा गंगाघाट पर निर्मित पीपे का पुल अब 10 जून से तोड़ा जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खंड के अधिशाषी अभियंता पीके राय ने अपने पिछले आदेश में संशोधन कर दूसरा आदेश ठेकेदार अभि निषाद को भेज दिया है। पांटून पुल के टूट जाने के बाद यात्रियों का आवागमन स्टीमर से होगा। सरकारी स्टीमर कब से चलाई जाएगी, इसका भी आदेश जल्द ही आ जाएगा। सिरसा गंगाघाट पर निर्मित अस्थाई पुल के टूट जाने पर मेजा व कोरांव तहसील के विभिन्न गांवों के चार पहिया वाहन सवार लोग बरसात के समय तक जब तक पांटून पुल का निर्माण कार्य नहीं हो जाता, लगभग साठ किलोमीटर दूर मिर्जापुर स्थित पक्के पुल अथवा प्रयागराज के झूंसी पुल से होकर गंगापार जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- दस जून से टूटेगा डेंगुरपुर गंगा घाट पर बना पीपे का पुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...