नई दिल्ली, मई 13 -- Gold import duty Hike: भारतीय संस्कृति में सोने का महत्व केवल एक आभूषण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बचत और सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है। लेकिन, अब सोना खरीदना आपकी जेब पर पहले से कहीं ज्यादा भारी पड़ने वाला है। जी हां, क्योंकि भारत सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) को 6% से बढ़ाकर सीधे 15% कर दिया है। इसका मतलब है कि अब 10 ग्राम सोने पर करीब Rs.27,000 तो सिर्फ टैक्स देना होगा, जो ग्राहकों को 440 वोल्ट का झटका दे सकता है। सरकार का यह कदम डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को संभालने और देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) को बचाने के लिए उठाया गया है। आइए जरा विस्तार से समझते हैं कि इसका आम लोगों पर सीधा असर क्या होगा? यह भी पढ़ें- 52 हफ्ते के हाई पर दिग्गज शेयर, Rs.13 के करीब भाव, ...