हल्द्वानी, जनवरी 31 -- फोटो समाचार- - मौसम के मिजाज और पिच ने बिगाड़ा ईवीसीएल का प्लान - प्रतियोगिता में कई नामचीन खिलाड़ियों के है हिस्सा लेने की उम्मीद हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 1 फरवरी से एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) शुरू होनी थी। लेकिन बारिश के चलते पिच की स्थिति खराब होने यह प्रतियोगिता को 3 फरवरी से शुरू होगी। मैच को गाजियाबाद-दिल्ली की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आयोजित करा रही है। मैच में आईपीएल, रणजी ट्राफी खेल चुके भारतीय व विदेशी खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। क्रिकेट के लिए बनाए गए गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहला क्रिकेट टूर्नामेंट (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग ) की तैयारियां जोरों पर है। काफी कम समय में स्टेडियम में टर्फ विकट बनाया गया है। विकेट की स्थिति को सुधारन...