रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजभवन, झारखंड अब लोकभवन, झारखंड नाम से जाना जाएगा। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितीन मदन कुलकर्णी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के पत्र एवं राज्यपाल, झारखंड की स्वीकृति के आलोक रांची तथा दुमका स्थित 'राजभवन' का नाम आधिकारिक रूप से 'लोकभवन' किया जाता है। समस्त आधिकारिक प्रयोजनार्थ राजभवन, झारखंड को अबलोक भवन, झारखंड किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी सरकारी दस्तावेजों, पत्राचार और अभिलेखों में अब राजभवन, झारखंड के स्थान पर लोकभवन, झारखंड लिखा जाएगा। अधिसूचना की प्रति राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य केंद्रीय मंत्रिमंडल समेत राज्य सरकार के तमाम विभागों को भी दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.