नई दिल्ली, अगस्त 6 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती क्षमताओं के साथ उसकी सुरक्षा भी बड़ी चिंता बनती जा रही है। हाल ही में OpenAI और Anthropic के बाद अब Meta ने भी स्वीकार किया है कि उसके एक AI मॉडल ने सिक्योरिटी टेस्टिंग के दौरान दूसरे संगठन के सिस्टम तक पहुंच बना ली थी। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि यह किसी साइबर अटैक या बड़े डाटा लीक का मामला नहीं था, बल्कि टेस्टिंग एनवायरनमेंट में हुई एक तकनीकी गलती की वजह से ऐसा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, Meta अपने AI मॉडल की साइबर सिक्योरिटी क्षमताओं को टेस्ट कर रही थी। इस दौरान एक इंडिपेंडेट सिक्योरिटी फर्म के साथ मिलकर रेड-टीमिंग एक्सरसाइज की जा रही थी। इसी टेस्टिंग के दौरान सिस्टम की गलत कॉन्फिगरेशन के चलते AI मॉडल को ऐसे नेटवर्क और रिसोर्सेज तक पहुंच मिल गई, जहां उसे नहीं पहुंचना चाहिए था। ...