अब 'अन्नपूर्णा भवन संचालक' के नाम से होगी पहचान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- उचित दर विक्रेताओं के लिए सोमवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। प्रदेश सरकार ने कोटेदारों का लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 प्रति कुंतल कर दिया। साथ ही उचित दर दुकानों के संचालकों को नई पहचान देते हुए उन्हें 'अन्नपूर्णा भवन संचालक' के नाम से जाने की घोषणा की। लाभांश बढ़ने से जिले के 1,486 उचित दर विक्रेता सीधे लाभान्वित होंगे। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि और सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक व्यवस्था का भी शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। यह भी पढ़ें- उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि,फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डीएम अंजनी कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.