सासाराम, जुलाई 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार में धार्मिक और पर्यटन स्थलों को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार ने 'संकल्प मुख्यमंत्री हेली-टूरिज्म योजना' की शुरुआत की है। योजना का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस योजना के तहत पटना-राजगीर-मां मुंडेश्वरी मंदिर (कैमूर)-करमचट डैम हेलीपैड-पटना रूट निर्धारित किया गया है। इससे श्रद्धालु और पर्यटक एक ही यात्रा में विश्व के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शामिल मां मुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन करने के साथ करमचट डैम की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर अब हेलीकॉप्टर से घूमें; किराया कितना और बुकिंग कैसे करें; जानिए यह भी पढ़ें- होमस्टे योजना : सूबे के चयनित 34 पर्यटक स्थलों में नालंदा के ...