संभल, मार्च 21 -- जनपद के हैंडीक्राफ्ट शिल्पकारों के लिए एक बेहद अच्छी और राहतभरी खबर सामने आई है। अब कारीगरों को आर्टिजन कार्ड दिए जाएंगे, जो उनकी कला और पहचान का आधिकारिक प्रमाण होगा। इस कार्ड के जरिए शिल्पकारों को न सिर्फ एक नई पहचान मिलेगी, बल्कि कई सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। आर्टिजन कार्ड खुद में कारीगर की प्रोफाइल होगा, जिससे उनकी कला को पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि इस कार्ड के माध्यम से शिल्पकारों को स्वास्थ्य सेवाओं और पेंशन योजनाओं का लाभ भी मिलेगा, जिससे उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बन सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...