हाथरस, मार्च 16 -- हाथरस। हाथरस शहर के उपभोक्ताओं गर्मी में बिजली की ओवर लोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। शहर में बारह ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा हो गया है। पांच ट्रांसफार्मर लगाने का काम मार्च के अंत तक पूरा हो जाएगा। गर्मी में लोड बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम प्रभावित न हो। इस बात को ध्यान में रखते हुए बिजली अधिकारी खुद बिजली आपूर्ति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।हाथरस शहर में सात बिजलीघरों के जरिए 36 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। अब बिजली विभाग के द्वारा गर्मी को ध्यान में अनुरक्षण माह के तहत बिजली लाइनों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। वहीं ओवर लोडिंग से निपटने के लिए वर्तमान में शहर के अलग अलग स्थानों पर 12 चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर लगने का काम पूरा हो गया है। अभी पांच छोटे ट्रांसफार्मर और लगाने का काम होगा। इ...