कटिहार, मार्च 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के सरकारी हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में अब पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। आगामी वार्षिक परीक्षा से पहली बार इन स्कूलों में ग्रेडिंग सिस्टम लागू होगा। इसके तहत परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को पांच अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा, ताकि पढ़ाई में पिछड़ रहे छात्रों की पहचान कर उनके स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा सकें। अब तक हाईस्कूलों में विद्यार्थियों को केवल अंक और डिविजन के आधार पर परिणाम दिया जाता था, लेकिन नई व्यवस्था में ग्रेडिंग के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस प्रणाली के तहत 81 से 100 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को ए ग्रेड, 61 से 80 प्रतिशत अंक पाने वालों को बी ग्रेड, 41 से 60 प्रतिशत अंक पाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.