भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जिले में 33 केवी हाईटेंशन लाइन के खुले तार को बदला जाएगा। इसके लिए स्टेट प्लान से भागलपुर विद्युत आपूर्ति मंडल में योजनाओं पर क्रियान्वयन शुरू हो गया है। सबसे पहले शहर के पश्चिमी हिस्से से काम शुरू हो रहा है। अभी 33 केवी के जिस लाइन में डॉग कंडक्टर लगा है उसे वुल्फ कंडक्टर से बदला जाएगा। विभाग के अधिकारी बताते हैं कि वुल्फ कंडक्टर की मोटाई डॉग कंडक्टर की अपेक्षा अधिक होती है और इससे करंट संवहन की क्षमता बढ़ जाएगी। शहरी विद्युत कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि अभी अलीगंज से नाथनगर के बीच 33 केवी लाइन में तार बदलने का काम हो रहा है। यह लाइन लगभग 8 किमी की है। इसके बाद सबौर से सिविल सर्जन सबस्टेशन तक आने वाली 33 केवी लाइन के तार को भी बदला जाएगा। इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत और भी कुछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.