सूरत, अप्रैल 20 -- गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में पूरा दमखम लगा रही आम आदमी पार्टी (आप) नई मुश्किलों में घिरती दिख रही है। गुजरात पुलिस ने हवाला रैकेट के जरिए पैसा दिल्ली से सूरत भेजने के आरोप में कुछ पदाधिकारियों को गिरफ्तार करते हुए चौंकाने वाला दावा किया है। पुलिस का दावा है कि 'आप' के वरिष्ठ नेताओं से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने 1.2 करोड़ की राशि दिल्ली से गुजरात भेजी थी। 'आप' की ओर से अभी तक पुलिस के आरोपों पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। क्राइम ब्रान्च और उमरा पुलिस के मुताबिक, कैश को दिल्ली के एक कारोबारी हिमांशु पाहूजा ने भेजा था और सूरत में इसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं आकाश मिश्रा और अजय तिवारी ने रिसीव किया। मीडिया से बातचीत में डीसीपी (क्राइम) भावेश रोजिया ने कहा कि पुलिस को इस लेनदेन के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी,...