कोडरमा, सितम्बर 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले कोडरमा जिले के किसानों के लिए जरूरी खबर है। योजना के तहत अब किसानों को हर साल अपना ई-केवाईसी अपडेट कराना होगा। 24वीं किस्त की राशि खाते में आने से पहले ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य किया गया है। समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की अगली किस्त अटक सकती है। ऐसे में जिले के पीएम किसान लाभुकों को ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह भी पढ़ें- PM Kisan 24th Installment date : कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? क्या आए कोई नया अपडेटतीन तरीकों से करा सकते हैं ई-केवाईसी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले किसान घर बैठे पीएम किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए ऐप डाउनलोड कर आधार नंबर या पंजीकरण संख्या के माध्यम से लॉग...