अब हर शनिवार बैगलेस डे, खेल-गतिविधियों से होगी पढ़ाई
शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा को अधिक रोचक, व्यावहारिक और तनावमुक्त बनाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया गया है। अब सभी स्कूलों में हर शनिवार 'बैगलेस डे' मनाया जाएगा। इसके लिए बीएसए दिव्या गुप्ता की ओर से सभी बीईओ को आदेश भेज दिए गए हैं। शनिवार काे स्कूली बच्चे बिना बैग के स्कूल आएंगे और पारंपरिक पढ़ाई के बजाय खेल, समूह गतिविधियों, कला, संगीत, कहानी वाचन और अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सीखेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबों के दबाव से राहत देना और सीखने को आनंददायक बनाना है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस दिन बच्चों की भागीदारी बढ़ाने वाली गतिविधियां आयोजित करें, जिससे उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल विकसित हो सकें। महीने के अंतिम शनिवार को विशेष रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.