बिहारशरीफ, मार्च 10 -- सदर अस्पताल के पुराने ईमरजेंसी वार्ड के भवन का होगा इस्तेमाल मरीजों की जांच में होगी आसानी, 15 मार्च से सेवा शुरू होने की संभावना बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए सातों दिन 24 घंटे की सेवा बहाल है। इसमें दो तरह की सेवा होती है। एक ओपीडी और दूसरा इमरजेंसी। ओपीडी में चिकित्सा परामर्श, परीक्षण व उपचार किया जाता है। इमरजेंसी में मरीजों की जान बचाने के लिए तत्काल उपचार किया जाता है। सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा को और बेहतर किये जाने की पहल की गयी है। अब हर रोग के लिए अलग-अलग ओपीडी(आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवा की शुरूआत होगी। अलग-अलग ओपीडी सेवा के लिए सदर अस्पताल के पुराने ईमरजेंसी वार्ड के भवन का इस्तेमाल किया जायेगा। डीएस डॉ. राजीव रंजन ने बताया ने 15 मार्च से सेवा शुरू होने की संभावना जतायी ...