भभुआ, जून 17 -- मासिक गुरु गोष्ठी से पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाने की होगी पहल बैठक में साझा किए जाएंगे शिक्षा व्यवस्था में नवाचार और चुनौतियां (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा के लिए अब प्रत्येक माह प्रखंड स्तर पर गुरुगोष्ठी आयोजित होगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

गुरुगोष्ठी का उद्देश्य बैठक में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक शामिल होंगे और विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, निरीक्षण रिपोर्ट तथा नवाचारों पर चर्चा करेंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, गुरुगोष्ठी का आयोजन प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में होगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों में चल ...