सोनभद्र, मई 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब हर माह की 10 तारीख तक बिजली का बिल जारी किया जाएगा। उपभोक्ताओं को एमएमएस और वाट्सअप के जरिए बिल उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आरडीएसएस योजना के तहत लगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने का आदेश जारी किया है। अब उपभोक्ताओं को पहले बिजली इस्तेमाल करने और बाद में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। प्रीपेड से पोस्टपेड का बदलाव मुख्यालय स्तर से आरएमएस बैक एंड के जरिए किया जाएगा, जिसके लिए उपभोक्ताओं को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब होंगे पोस्टपेड, जून में मिलेगा पहला बिल डि...