बेगुसराय, अप्रैल 5 -- नावकोठी, निज संवाददाता। जन वितरण प्रणाली से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें एक साथ तीन महीने का राशन नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि प्रत्येक महीने अलग-अलग राशन मिलेगा। इस संबंध में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार के विशेष सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है। पूर्व व्यवस्था में उपभोक्ताओं को तीन माह का राशन एक साथ लेने में काफी परेशानी होती थी। कई बार वितरण में पारदर्शिता की कमी की शिकायतें भी सामने आती थीं। साथ ही, जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा उपभोक्ताओं को बार-बार अंगूठा लगवाने के लिए दौड़ाया जाता था जिससे लोगों को असुविधा होती थी। विशेष सचिव ने जिलाधिकारी को दिए निर्देश में बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अप्रैल माह का खाद्यान्न जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.