नई दिल्ली, मार्च 6 -- Tips To get moti malai on milk : दूध पर जमी मलाई से घर की महिलाएं ना सिर्फ मक्खन और घी बनाकर तैयार करती हैं बल्कि मलाई की मोटी परत शाही टुकड़ा , कढ़ाही पनीर जैसी कई तरह की डिशेज का स्वाद बढ़ाने के काम भी आती है। लेकिन कुछ महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनके घर आने वाले दूध में मलाई के नाम पर सिर्फ एक पतली छिल्ली जैसे नजर आती है। अगर आप भी दूध पर रोटी जैसी मोटी परत वाली मलाई जमाना चाहते हैं तो आयांश की रसोई ने आपकी मुश्किल को आसान बना दिया है। इस किचन टिप में बताया गया है कि दूध से मोटी मलाई निकालना कोई जादू नहीं बल्कि दूध के सही तापमान और इंतजार का रिजल्ट होता है। दूध को जब सही तरीके से उबालकर धीरे-धीरे ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है , तो दूध में मौजूद वसा की बूंदें ऊपर की सतह पर इकट्ठा होकर एक परत बना लेती हैं। उ...