अब हर ग्राम पंचायत में लगेंगे मौसम निगरानी टावर
रुडकी, अगस्त 19 -- उद्यान विभाग की योजना के तहत ग्राम पंचायतों में मौसम निगरानी टावर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इन टावरों के माध्यम से हवा की गति और दिशा, बारिश, तापमान, आर्द्रता आदि से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। अभी किसान मौसम की जानकारी के लिए कृषि वेधशाला पर निर्भर रहते हैं। अब उद्यान विभाग की ओर से केंद्र सरकार की योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम निगरानी टावर लगाए जाएंगे। इससे किसानों को अपने क्षेत्र के मौसम की अधिक सटीक जानकारी मिल सकेगी। किसान यह पता लगा सकेंगे कि बारिश की संभावना कब है, हवा का रुख और गति कैसी है, तापमान कितना है और वातावरण में आर्द्रता कितनी है।
किसानों को मिलेगा फ़ायदा मौसम के आधार पर किसान फसल की बुआई, सिंचाई, कीटनाशक के छिड़काव और कटाई आदि की बेहतर योजना बना सकेंगे। साथ ही कटाई के समय अचानक बारिश या तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.