संभल, मार्च 22 -- संभल। जनपद में बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने को एक बड़ा कदम उठाया गया है। शासन स्तर पर पुष्टाहार योजना में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अब 1 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इस नई पहल के तहत जिले के करीब 1500 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत एक लाख से अधिक बच्चों को 'शिशु अमृत' और 'बाल संजीवनी' जैसे विशेष पोषाहार दिए जाएंगे। यही नहीं, गर्भवती और धात्री (स्तनपान कराने वाली) महिलाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस बदलाव का उद्देश्य कुपोषण को जड़ से खत्म करना और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को बेहतर बनाना है। नए पोषाहार में जरूरी विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व शामिल होंगे, जिससे नौनिहालों की सेहत और इम्युनिटी मजबूत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...