नई दिल्ली, जून 9 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए बनाई गई उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को कैबिनेट मंत्री नंदी से लेकर अपने पास रख लिया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सीएम योगी के साथ ही भाजपा पर निशाना साधा है। इसे भ्रष्टाचार और लेनदेन से जोड़ते हुए दावा किया कि भाजपा इलाहाबाद की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी बदलने जा रही है। अखिलेश ने बिना किसी का नाम लिए नंदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अभी हाफ़ हुए हैं, विधानसभा में टिकट नहीं मिलेगा तो साफ़ हो जाएंगे। जब सारे 'घटिया एक्सप्रेसवे' बन गये और भ्रष्टाचार का आपसी लेनदेन का टारगेट पूरा हो गया तब हटाया तो क्या हटाया? अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि सुना है इलाहाबाद की सारी सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी बदलने ...