लखनऊ, जुलाई 21 -- जावेद मुस्तफा, कार्यालय संवाददाता, लखनऊ। हज पर जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए सहयोगी राहत भरी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर अब 24 जुलाई कर दी है। इससे उन आवेदकों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे। जल्द पूरा करें ऑनलाइन आवेदन यह भी पढ़ें- हज आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ीआवेदन प्रक्रिया की जानकारी हज कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हज-2027 के लिए इच्छुक आवेदक जल्द से जल्द वेबसाइट पर ऑनलाइन हज आवेदन पूरा कर लें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन आवेदकों ने पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है, लेकिन किन्हीं तकनीकी या व्यक्तिगत कारणों से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाए, वे भी नई निर्धारित अवधि ...