अब हजारीबाग के नन्हे दिलों को मिलेगी नई ऊर्जा निशुल्क होगा हृदय रोग का इलाज
हजारीबाग, जून 7 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले के बच्चों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक सराहनीय कदम उठाया है। अब जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में नन्हा सा दिल बाल हृदय जांच एवं उपचार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी दी कि 15 जून से पूरे जिले में एक व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान साल के अंत तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के समन्वय से जिला अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंगनवाड़ी केंद्र और सुदूर क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में शिविर लगेंगे। इसका लक्ष्य 0 से 18 वर्ष तक के हर बच्चे की स्वास्थ्य जाँच करना है, ताकि कोई भी बीमार बच्चा इलाज से वंचित न रहे। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.