मेरठ, अप्रैल 19 -- पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के दायरे में आने वाले 14 जिलों में उपभोक्ताओं के घर पर लगे मीटर के बराबर में खास क्यूआर कोड लगेगा। उपभोक्ता इस क्यूआर कोड के माध्यम से पावर कॉर्पोरेशन के दिशा-निर्देश एवं मीटर की खूबियां, उससे संबंधित जानकारियां आसानी से कर सकेंगे। एमडी रवीश गुप्ता एवं निदेशक वाणिज्य संजय जैन ने इस स्टीकर को डिजाइन कराकर तैयार कराने एवं मीटरिंग कंपनी को उस स्टीकर को स्मार्ट मीटर लगाने के साथ बराबर में ही चस्पा करने के निर्देश जारी कर दिये। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत पश्चिमांचल के 14 जिले आते हैं। इनमें मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बागपत, रामपुर, अमरोहा, संभल, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- अब क्यूआर कोड से अपडेट कर सकेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.