संभल, मई 25 -- जनपद के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग ने बड़ी राहत देने वाली नई व्यवस्था शुरू की है। अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल की छपी हुई पर्ची का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग द्वारा प्रत्येक माह की 7 तारीख को स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिल सीधे उनके व्हाट्सएप और ई-मेल पर भेज दिए जाएंगे। इस नई सुविधा से उपभोक्ताओं का समय बचेगा और बिल प्राप्त करने की प्रक्रिया भी आसान होगी। एक्सईएन रघुनाथ तित्तल ने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी या अन्य जानकारियों में कोई त्रुटि है। यह भी पढ़ें- अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल वे जल्द से जल्द विभागीय कार्यालय पहुंचकर अपना रिकॉर्ड अपडेट करा लें। इससे भविष्य मे...