नई दिल्ली, फरवरी 27 -- आज के डिजिटल युग में, चाहे बच्चों की पढ़ाई हो या घर से ऑफिस का काम, एक भरोसेमंद प्रिंटर की ज़रूरत हर घर में होती है। अगर आप भी पुराने कार्ट्रिज वाले प्रिंटर और बार-बार इंक खत्म होने की समस्या से परेशान हैं, तो अमेज़न पर चल रही लेटेस्ट सेल आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। इस समय HP, Epson और Canon जैसे दिग्गज ब्रांड्स के वाई-फाई वाले Ink Tank Printers पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इन प्रिंटर्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी बेहद कम प्रिंटिंग लागत है। जहाँ साधारण प्रिंटर में एक पेज का खर्च रुपयों में आता है, वहीं इन इंक टैंक प्रिंटर्स की मदद से आप मात्र 10 से 15 पैसे प्रति पेज में प्रिंट निकाल सकते हैं। इसकी बड़ी इंक बॉटल्स एक बार भरने पर हज़ारों पेजों का बैकअप देती हैं, जो छात्रों और छोटे बिजनेस मालिकों के लिए वरदा...