हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। मनरेगा के स्थान पर शुरू की गई विकसित भारत जी रामजी योजना नए कलेवर में सामने आई है, योजना में करवाए गए कार्यों का सामग्री एवं प्रशासनिक मद भुगतान की भी नई व्यवस्था की गई है। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर ग्राम विकास आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक को एसएनए- स्पर्श प्रणाली से भुगतान करवाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने बताया कि यह नवीन प्रणाली पीएफएमएस, राज्य की आईएफएमएस और भारतीय रिज़र्व बैंक के ई कुबेर पर आधारित है। बताया मनरेगा वेबसाइट और स्पर्श पोर्टल के बीच आवश्यक तकनीकी इंटीग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब भविष्य में मनरेगा के अंतर्गत सामग्री और प्रशासनिक मद के सभी भुगतान इसी प्रणाली के माध्यम से किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत पहले जनपद और विकास खंड स्तर पर बिलों की जांच कर उन्हें मनरेग...