बिजनौर, जून 13 -- खेत की सिंचाई कर रहे किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। किसान के शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ हालांकि किसान के पैरों पर गुलदार ने गहरे पंजों के निशान मारे हैं।गांव सौफतपुर निवासी किसान गौतम सिंह 32 वर्ष शनिवार दोपहर आबादी से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी गुलदार ने पीछे से आकर किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान के पैरों पर पंजों के निशान लगे हैं। किसान के शोर मचाने पर गुलदार गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और गुलदार की तलाश की। यह भी पढ़ें- गुलदार के हमले में बाल-बाल बचा ग्रामीण साथ ही राजगढ़ वन क्षेत्र के अधिकारियों को सूचना देकर क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। गांव में गुलदार के हमले की यह दूसरी घटना है, इससे पूर्...