बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। फसलों में लगने वाले हानिकारक कीटों के नियंत्रण के लिए अब रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए सोलर लाइट ट्रैप की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से कीटों को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से नष्ट किया जाएगा। जिले के किसान आमतौर पर कीट नियंत्रण के लिए रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं, जिससे न केवल फसलों को नुकसान पहुंचता है, बल्कि इसके दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ते हैं। ये रसायन फसलों के पोषक तत्वों को नष्ट करने के साथ-साथ मित्र कीटों को भी खत्म कर देते हैं। सोलर लाइट ट्रैप के उपयोग से इन समस्याओं से बचा जा सकेगा और कीटनाशकों के अत्यधिक छिड़काव की आवश्यकता भी कम होगी। जिला कृषि एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत ने किसानों को खेतों में लगाने के लिए 1,500...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.