नई दिल्ली, जुलाई 2 -- राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अब देश की सबसे ऊपरी अदालत तक पहुंच गया है। मेघायल की सरकार ने हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली 'आजादी' के खिलाफ देश की सबसे बड़ी अदालत का दरवाजा खटखटाया है। राज्य सरकार ने सर्वोच्च अदालत से मांग की है कि सोनम की जमानत को रद्द कर दिया जाए। राजा रघवुंशी की हत्या के करीब एक साल बाद सोनम को 27 अप्रैल को जमानत मिल गई थी। निचली अदालत के खिलाफ राज्य सरकार हाई कोर्ट पहुंची थी, जिसे 29 जून को खारिज कर दिया गया था। दो बार अदालती जंग जीत चुकी सोनम के खिलाफ अब सबसे बड़ी कानूनी लड़ाई देश की राजधानी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की मांग की गई है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहत्ता ने जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस शील ना...