सीतामढ़ी, अप्रैल 12 -- सोनबरसा। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में रविवार को अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में यह खबर फैल गई कि आयकर विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची है। इस अफवाह के डर से व्यापारियों ने भुतही एवं सोनबरसा में अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए, जिससे फलते-फूलते बाजार में अचानक सन्नाटा पसर गया। अफवाहों का दौर और बंद रही दुकानें बाजार में दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। किसी ने कहा कि मंदिर के पास छापेमारी चल रही है, तो किसी ने कन्हौली की ओर विभागीय गाड़ियों को जाते देखने का दावा किया। स्थिति यह थी कि कपड़ा, किराना, कॉस्मेटिक, बालू-सीमेंट, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और यहाँ तक कि कबाड़ की दुकानें भी पूरी तरह बंद रहीं। कुछ दुकानदारों में असमंजस ऐसा था कि वे बार-बार दुकान का शटर गिराते और थोड़ी देर बाद फिर खोल द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.