नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Nitish Kumar Bio Changed: बिहार के लोगों की जुबान पर लगभग दो दशक से सुशासन बाबू जैसे नाम से चढ़ गए नीतीश कुमार आज से पूर्व मुख्यमंत्री बन गए हैं। जीतनराम मांझी के कार्यकाल का कुछ समय छोड़कर 2005 से अब तक बिहार को चलाते हुए उसकी दशा और दिशा बदलने वाले नीतीश ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देने के बाद सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल लिया है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष ने अब अपने बायो में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद और जदयू अध्यक्ष होने का जिक्र किया है। नीतीश ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि उन्हें विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। सम्राट के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश गर्मजोशी से सबसे मिले। उन्हो...