सीवान, जनवरी 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में लंबे समय से अटकी उसना चावल की आपूर्ति का रास्ता अब साफ हो गया है। अरवा चावल की आपूर्ति पहले से जारी रहने के बीच शुक्रवार से उसना चावल की आपूर्ति भी शुरू होने जा रही है। इससे मिलरों और पैक्सों को बड़ी राहत मिली है। पोषणयुक्त चावल से जुड़ा मामला सुलझने के बाद जिले की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण कुछ दिनों तक चावल की आपूर्ति प्रक्रिया प्रभावित रही। लेकिन कार्यक्रम संपन्न होते ही शुक्रवार से उसना चावल की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। कुछ उसना राइस मिलों को पोषणयुक्त चावल की आपूर्ति कर दी गई है। इसके बाद बिहार राज्य खाद्य निगम को उसना चावल की नियमित आपूर्ति प्रारंभ हो सकेगी। बता दें कि जिले में पैक्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.