शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में पूरे वर्ष की फीस एक साथ जमा कराने के विरोध में एबीवीपी ने शनिवार को छात्र हुंकार आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी से विश्वविद्यालय तक पैदल मार्च निकाला और सभी गेटों पर ताला डालकर प्रदर्शन किया। छह घंटे चले आंदोलन के बाद प्रशासन ने मांग मान ली। अब छात्रों से साल में दो बार सेमेस्टर के अनुसार फीस जमा कराई जाएगी।एबीवीपी ने पहले प्रशासन को ज्ञापन देकर सेमेस्टर के अनुसार फीस जमा कराने की मांग की थी और सात दिन का समय दिया था। कार्रवाई न होने पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू किया।जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों के लिए एक साथ पूरे साल की फीस जमा करना आर्थिक बोझ है। प्रशासन को पहले ही समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन...