नई दिल्ली, जुलाई 8 -- देश के अंदर सेकंड हैंड कारों का मार्केट पिछले कुछ सालों में काफी बड़ा हो गया है। लोग सेकंड हैंड हैचबैक और छोटी कारों को जमकर पसंद कर रहे हैं। हालांकि, अभी भी सेकंड हैंड कार बेचने वाले प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक कार नहीं बिकतीं। ऐसे में पुरानी कार बेचने वाले प्लेटफॉर्म स्पिनी (Spinny) ने पुरानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) के लिए एक अलग सेकेंडरी मार्केट ईकोसिस्टम बनाने के लिए JSW MG मोटर इंडिया के साथ एक कमर्शियल पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का मकसद पुरानी EV की खरीद-बिक्री में आने वाली आम रुकावटों को दूर करना है। खासकर बैटरी की असल हालत (डिग्रेडेशन), बची हुई कीमत (रेसिडुअल वैल्यू) में ट्रांसपेरेंसी और लंबे समय तक चलने वाली डायग्नोस्टिक जांच को लेकर ग्राहकों की उलझन को कम करना। कुल मिलाकर ग्राहकों के लिए सेकंड हैंड इलेक...